देहरादून। जिले के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिफ्तार किया है। इनमें से एक भड़वा भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा था। इस गिरोह की सरगना पायल मित्तल और उसका दलाल इस्तियाक उर्फ राज है। टीम ने गुरुवार देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी। जहां पर दो अलग-अलग कमरों में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ में सरगना पायल मित्तल ने बताया कि उसने यह कुछ समय पहले मकान लिया था। उसके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। अब उसने अपने घर में ही अवैध देह व्यापार का धंधा शुरू कर रखा था। इस गिरोह में इन दोनों के अलावा कुछ अन्य महिलायें और दलाल भी शामिल हैं जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। दलाल इस्तियाक ग्राहकों से संपर्क कर उनको पायल के घर तक लाने का काम करता था।
Hindi News India