Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / एवरेस्ट फतह कर लौटे चंपावत के वीरेंद्र ने की सीएम धामी से मुलाकात

एवरेस्ट फतह कर लौटे चंपावत के वीरेंद्र ने की सीएम धामी से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले चंपावत निवासी वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय सेना और एनसीसी कैडेट्स के वीर पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें एन.सी.सी (NCC) दल में चंपावत निवासी अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह सामंत भी थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …