Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / आतंकियों ने किया सेना पर हमला, 2 जवान घायल

आतंकियों ने किया सेना पर हमला, 2 जवान घायल

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की गोली लगने से दो जवान घायल हो गए।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना को बांदीपोरा के हाजी इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिले। जिस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया।

इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। स्थानीय लोग मुठभेड़ में बाधा न डालें इसके लिए सीआरपीएफ के जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।

About team HNI

Check Also

भीषण ट्रेन हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, अब तक 39 की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। स्पेन से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार …

Leave a Reply