Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / हादसा: 10 की मौत, 20 लोग घायल

हादसा: 10 की मौत, 20 लोग घायल

  • मुरादाबाद में बस और कैंटर की टक्कर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बड़े हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। पुलिस के मुताबिक, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply