ब्रेकिंग न्यूज…. एक महिला ने थाने में कहा, मेरा शारीरिक शोषण कर मेरी बेटी का नाजायज बाप बना यह भाजपा विधायक!
team HNI
August 14, 2020
अपराध, उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
122 Views
देहरादून। आज शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी थाने में पहुंचकर पिथौरागढ़ की एक महिला ने एक भाजपा विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उसकी बेटी का नाजायज बाप यह भाजपा विधायक ही है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इसके बाद थाने में तमाशबीन लोगों का मजमा जुट गया। इस खबर के फैलते ही विपक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस शिकायत पर कब कार्रवाई करते हैं।
…और विधायक की पत्नी ने दर्ज कराया ब्लैकमेलिंग का मुकदमा
उधर इस मामले में द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने देहरादून निवासी एक महिला और उसके पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।
आज शुक्रवार दोपहर नेहरू कॉलोनी थाने में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि महिला ने विधायक से ‘संबंध’ होने की बात कही और विधायक की पत्नी से पांच करोड़ रुपये मांगे। मामले की पुष्टि एसपी सिटी श्वेता चौबे ने की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी महिला इस मामले में कुछ कहना चाहती है तो वह पुलिस को बता सकती है। मामले में विधायक की पत्नी रीता नेगी ने कहा कि महिला लगातार फोन कर उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद करने की धमकियां दे रही थी। इसलिए महिला और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
2020-08-14