आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
January 25, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
142 Views
राष्ट्रीय मिति माघ 05, शक संवत् 1942 पौष शुक्ला द्वादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 12, जमादि उल्सानी 11, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 03 मनिट तक। ऐंद्र योग रात्रि 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, बव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 01 बजकर 03 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
2021-01-25