अफगान में रह रहे हल्द्वानी के दो परिवारों ने किया अपना दर्द बयां
team HNI
August 19, 2021
अंतरराष्ट्रीय, उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
138 Views
- भारत आने के लिए सरकार से लगाई गुहार
देहरादून। हल्द्वानी बनभूलपुरा के दो परिवारों ने अफगानिस्तान से अपना दर्द बयां किया है। वह अपने परिवार के साथ भारत आना चाहते हैं। अफगानिस्तान के काबुल प्रांत के रहने वाले सैयद रईदा आगा का कहना है कि वह दो साल से यहां रह रहा है। उसकी तीन बहनें, चार भाई और माता-पिता काबुल में हैं। कहा कि हम लोग अभी सुरक्षित तो हैं। लेकिन बहुत परेशनी में हैं। सरकार आदेश दे तो वह अपने परिवार को भारत आना चाहते हैं। लेकिन कोई जरिया नहीं मिल रहा है। उन्होंने भारत से सरकार से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है। दोनों जड़ी-बूटी बेचते हैं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अफगानिस्तान में जो भी भारतीय नागरिक फंसे हैं उन्हें हिंदुस्तान लाया जाएगा। कोविड काल में भी प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों से देश के लोगों वापस बुलवाया।
2021-08-19