Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / …और ये जनाब डीएम हैं या डॉन, पहले की बदसलूकी और मांग रहे माफी!

…और ये जनाब डीएम हैं या डॉन, पहले की बदसलूकी और मांग रहे माफी!

  • वेस्ट त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव ने बीच शादी में पहुंचकर की दूल्हे सहित बुजुर्गों से की  बदसलूकी

त्रिपुरा। पश्चिम त्रिपुरा जिले के डीएम शैलेश कुमार यादव बीते मंगलवार की रात से सुर्खियों में हैं। एक शादी समारोह में अपनी टीम के साथ घुसकर उन्होंने दूल्हे समेत पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ बेहद बदसलूकी की थी और उनका बर्ताव एक डॉन जैसा था। उनकी करतूत का वीडियो सामने आने पर उनकी देशभर में काफी आलोचना हो रही है। चौतरफा सवालों से घिर जाने के बाद खिसियाये डीएम शैलेश कुमार यादव ने अपने बुरू बर्ताव के लिये माफी भी मांगी है। हालांकि यह मामला गरमाता जा रहा है।

इस बर्बर घटना का वीडियो सामने आने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मुख्य सचिव मनोज कुमार को घटना की रिपोर्ट देने को कहा है। उधर वीडियो पर सफाई देते हुए डीएम ने कहा कि उन्होंने किसी की भावना आहत करने के लिए ऐसा नहीं किया है। साथ ही उन्होंने अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी।
शैलेश 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले अगरतला नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं। पिछले साल ही वह पश्चिम त्रिपुरा जिले के डीएम और कलेक्टर नियुक्त हुए हैं। उनके पास अगरतला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ पद का अतिरिक्त कार्यभार भी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव एक शादी समारोह रुकवाते हुए दिख रहे हैं। वायरस वीडियो में वह काफी गुस्से में दिखे। इस दौरान डीएम ने वहां मौजूद लोगों को वहां से भगा दिया। इतना ही नहीं डीएम ने दूल्हे को भी धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। डीएम शैलेश ने कई लोगों के साथ अभद्रता की और भाषाई स्तर पर भी सीमाओं को लांघ दिया।

डीएम ने मैरेज हॉल में मौजूद लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन ऐक्ट और अन्य मामलों के तहत केस दर्ज कराया। इसके अलावा 30 लोगों को हिरासत में भी लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही काफी संख्या में लोगों ने डीएम को आड़े हाथों लिया और उनके बर्ताव की कड़ी आलोचना की। इसके बाद यह मामला गरमाता जा रहा है और डीएम का डॉन जैसा बर्ताव देखकर लोग हैरत में हैं। 

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply