Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : बिजली के पोल से टकराई मारुति वैन, व्यापारी की मौत

उत्तराखंड : बिजली के पोल से टकराई मारुति वैन, व्यापारी की मौत

सोमेश्वर। रानीखेत मोटर मार्ग पर एक मारुति वैन ढोनीगाड़ में रोड किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। आज सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त मारुति वैन को देखा तो उसके अंदर चालक बेहोश पड़ा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस थाना सोमेश्वर में दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को उप जिला अस्पताल सोमेश्वर भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद नारायण तिवारी ने बताया कि हादसे में सोमेश्वर के पल्यूड़ा गांव के रमेश कुमार (45) पुत्र राधे श्याम की अस्पताल पहुंचने से लगभग 5 घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। इसलिए माना जा रहा है कि यह दुर्घटना रात्रि में लगभग 1:00 बजे के आसपास हुई होगी। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के मुताबिक शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply