Thursday , May 2 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आशा धपोला बनीं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

आशा धपोला बनीं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

थराली से हरेंद्र बिष्ट। विकासखंड देवाल के सवाड़ जिला पंचायत वार्ड से जिपंस आशा धपोला को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर थराली विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अन्य कांग्रेसियों ने बधाई देते हुए पार्टी हाईकमान एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया हैं।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं वर्तमान में सवाड़ जिला पंचायत वार्ड से जिपंस आशा धपोला को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
गत दिनों इस आशय की जानकारी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने जारी एक पत्र में दी हैं। धपोला के महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किए जाने पर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूर्व जिपंस गोदांबरी रावत, पीसीसी एवं देवाल की पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, देवाल की ज्येष्ठ प्रमुख संगीत बिष्ट, पुष्पा नेगी, ममता शाह, बबिता त्रिकोटी, जिपंस भारती रावत देवाल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रमुख डीडी कुनिया, थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पीसीसी महावीर बिष्ट आदि ने धपोला को बधाई देते हुए कहा कि धपोला को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपने से थराली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही राज्य में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply