Thursday , May 2 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने सिर्फ प्रैक्टिस के लिए 39 बेगुनाह लोगों को गोलियों से किया छलनी!

ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने सिर्फ प्रैक्टिस के लिए 39 बेगुनाह लोगों को गोलियों से किया छलनी!

  • ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस फोर्स चीफ जनरल एंगस कैम्पबेल के खुलासे ने दुनिया को चौंकाया
  • ऑस्ट्रेलियाई सेना ने आरोपी सैनिकों और उनके अफसरों के मैडल और बैज छीने

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस फोर्स चीफ जनरल एंगस कैम्पबेल के खौफनाग खुलासे ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। एंगस ने वॉर क्राइम की एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में तैनात उनके सैनिकों ने 39 बेकसूर नागरिकों का कत्ल किया। इस गुनाह को अंजाम देने वाले ज्यादातर ऐसे ऑस्ट्रेलियाई सैनिक थे, जो पहली बार जंग के मैदान में गए थे। इन सैनिकों ने सिर्फ प्रैक्टिस के नाम पर बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। फिलहाल आरोपी सैनिकों और उनके अफसरों के मैडल और बैज छीन लिए गए हैं। अफगानिस्तान में तैनात विदेशी सैनिकों पर पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं।
एंगस ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। कुल 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कुछ कैदी, किसान और आम नागरिक थे। ये फौजी ‘प्रैक्टिस के लिए कत्ल’ के आरोपी बनाए गए हैं। एंगस ने ऑस्ट्रेलिया के फौजियों की इस हरकत को अमानवीय और दरिंदगी करार दिया है। उन्होंने एक और खुलासा किया कि हमारे फौजियों ने कत्ल करने के बाद मारे गए लोगों के पास हथियार रख दिए और रेडियो सेट के जरिए संदेश भेजा कि हमने एनकाउंटर में दुश्मनों को मार गिराया है।
कैम्पबेल ने बताया कि हत्याओं का यह सिलसिला 2009 में शुरू हुआ, लेकिन ज्यादातर कत्ल 2012 और 2013 के बीच किए गए। ये फौजी खुद को जरूरत से ज्यादा बहादुर समझते हैं। ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस डिपार्टमेंट ने चार साल तक इन आरोपों की जांच की। इसके लिए तीन लोगों की टीम बनाई गई थी। इसमें एक जज भी शामिल थे। इस दौरान 400 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए। 19 सैनिकों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर हत्या का आरोप दर्ज किया गया है और मुकदमा इसी से संबंधित धाराओं में चलेगा।
कैम्पबेल ने कहा, ‘मुझे अहसास है कि हमारे सैनिकों ने इंसानियत का कत्ल किया है। हम अफगानिस्तान के नागरिकों से तहे दिल से माफी मांगते हैं। मैंने अफगानिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की और उनसे भी माफी मांगी। हमारे सैनिकों ने लोगों का भरोसा तोड़ा है।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि कत्ल की कुल 23 घटनाएं हुईं। इनमें 39 लोग मारे गए। हत्या का आरोप कुल 25 सैनिकों पर लगा है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने घटना की अलग से जांच कराने के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाई है। 

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply