Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइकों के साथ 6 शातिर गिरफ्तार

उत्तराखंड: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइकों के साथ 6 शातिर गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। आए दिन बाइकें चोरी हो रही थी, लेकिन अब बाइक चोरी का खुलासा हो गया है। इस मामले में 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी 12 बाइकें बरामद हुई है।

जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि थाना बनभूलपुरा और मंगल पड़ाव चौकी में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस की मदद से चेकिंग के दौरान आवला गेट रेलेवे फाटक गौला बाईपास के पास से चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि सभी आरोपी ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य हैं। जो बाइक चोरी कर बाहर बेचने का काम करते हैं। इसके अलावा जांच पड़ताल में सामने आया कि गैंग का सरगना संदीप मौर्य पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी संदीप मौर्य ने लुटेरी दुल्हन से शादी किया था। जहां लुटेरी दुल्हन का शिकार होकर संदीप मौर्य ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना बन गया। संदीप की पत्नी लुटेरी दुल्हन वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जेल में बंद है। सभी आरोपियों की आपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

कुबेर सिंह, निवासी- पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)
सलीम, निवासी- उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)
ओम शर्मा, निवासी- गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
ध्रुव शर्मा, निवासी- लालपुर, उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)
रवि सिंह, निवासी- सुभाष नगर, बरेली (उत्तर प्रदेश)
संदीप मौर्य, निवासी- उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …