चर्चा मेंराष्ट्रीय

रामदेव बोले- ‘बिना कुछ पहने भी अच्छी लगती हैं महिलाएं’!

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे नगर में आज शुक्रवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। रामदेव ने यहां एक योग शिविर में कहा कि महिलाएं साड़ी में तो अच्छी लगती ही हैं, सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं, लेकिन ‘महिलाएं बिना कुछ पहने भी अच्छी दिखती हैं।’
दरअसल इस अधिवेशन के लिए कुछ महिलाएं साड़ियां लेकर आई थीं। हालांकि आज शुक्रवार सुबह योग विज्ञान शिविर हुआ और उसके बाद योग प्रशिक्षण गतिविधियां हुईं। इसके तुरंत बाद महिलाओं के लिए एक आम सभा शुरू की गई। इसलिए उन महिलाओं को साड़ी पहनने का समय ही नहीं मिला। इस पर रामदेव ने विवादित बयान दिया।
रामदेव ने कहा ‘साड़ी पहनने की फुर्सत नहीं थी, कोई बात नहीं, अब घर जाकर साड़ी पहनो। महिलाओं को साड़ी पहनना अच्छा लगता है। महिलाएं सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं और मेरी राय में बिना कुछ पहने भी अच्छी लगती हैं।’ उनका यह विवादित बयान चर्चाओं में छा गया है।

Leave a Reply