Tuesday , September 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Badrinath Dham: तीर्थयात्रियों से पैसे ठग कराए जा रहे थे दर्शन, आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई

Badrinath Dham: तीर्थयात्रियों से पैसे ठग कराए जा रहे थे दर्शन, आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई

चमोली। बदरीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं से पैसे लेकर दर्शन करवाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया गया है। साथ ही तीर्थयात्रियों से किसी के झांसे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीविशाल के दर्शन कराने के नाम पर तीर्थयात्रियों को ठग रहे है।

मंदिर समिति के बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। मंदिर समिति के सफाई हेड वीरू लाल छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं से पैसे का लेन-देन करते दिखाई दिया। मंदिर समिति के अवर अभियंता गिरीश रावत ने घटना की जानकारी प्रभारी अधिकारी को दी।

तीर्थयात्रियों ने लिखित आरोप लगाया कि उक्त वीरूलाल द्वारा उनसे दर्शन करने के लिए 7000 ( सात हजार रूपये ) नकद लिए है, जिस पर वीरू लाल मुकर गया लेकिन सख्ती होते देख वीरू लाल ने सभी के सामने 7000 सात हजार रूपये छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री राजीव भौंडेकर को वापस कर दिए। इसके बाद तीर्थयात्री ने पूरी घटना की शिकायत लिखित रूप से मंदिर समिति को दी है।

बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए स्वच्छक हेड बीरु लाल पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर उच्च स्तर पर भेज दी गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply