Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बोल्डर और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध

बोल्डर और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध

देहरादून। बुधवार देर रात कोड़िया में पहाड़ी से बड़े बोल्डर और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की जेसीबी मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी हुई हैं। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे के टूटे हिस्से को बनाने का काम तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल व चंपावत जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछार के आसार हैं। मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply