Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बंशीधर को गोल्ड मेडल

बंशीधर को गोल्ड मेडल

देहरादून। उधमसिंह नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को स्कॉच अवार्ड ई गवर्नेंस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार प्राधिकरण में ऑनलाइन पद्धति लागू करने व इसके तहत किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। कोविड-19 के बावजूद उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण में 1000 से ज्यादा नक्शों का ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम के जरिए निस्तारण किया गया। ऐसे में स्कॉच की ओर से तिवारी को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। बंशीधर तिवारी पूर्व में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात रहने के साथ ही वर्तमान में उड़ा के भी संयुक्त प्रशासक तैनात है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply