Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

श्रीनगर। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां देवप्रयाग के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि घटना में मृत महिला और पुरुष यूपी के हापुड़ के रहने वाले थे। दोनों पति पत्नी यात्रा कर हापुड़ जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार केदारनाथ से यात्रा कर अपने घर लौट रहे यूपी हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) सड़क हादसे में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply