कांग्रेस की राजनीतिक बेरोजगारी जारीः भसीन
team HNI
September 17, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
104 Views
देहरादून। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर अपने कार्यकर्ताओं से ठेलियां लगवाकर अपना भविष्य चुन लिया है। साथ ही सत्ता से बाहर रहने का खुद ही पलान अभी से बना लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने ठेलियां लगाकर मोदी के सामने आत्म समर्पण कर लिया है। उनकी राजनीतिक बेरोजगारी जारी रहने वाली है। कहा वैसे ठेली लगाना सम्मान का काम है। मोदी ने ठेली, फड़ लगाने वालों का विकास किया है। कांग्रेसियों को इन योजनाओं से सहायता मिल सकती है। देश का गरीब वर्ग का मोदी पर विश्वास है। हर वर्ग उनके साथ है।
2020-09-17