Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री बोले, ‘मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं कांग्रेसी’!

भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री बोले, ‘मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं कांग्रेसी’!

  • भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के इस अटपटे बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने एक विवादित बयान में कांग्रेस के नेताओं पर मंदिरों में लड़कियां छेड़ने के इरादे से जाने की बात कही। उनका यह आपत्तिजनक बयान सामने आते ही  महिला संगठनों ने भी विरोध जताया है। गौतम के इस अटपटे बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि दुष्यंत अपनी मानसिकता खो चुके हैं। भाजपा और आरएसएस की मानसिकता महिला विरोधी रही है।
दरअसल आजकल राजनीति में नया ढर्रा चल रहा है। जिसमें ज्यादातर नेताओं के पास अपनी पार्टी के जनहित के कार्यों और योजनाओं के बारे में बताने को तो कुछ भी होता नहीं, लेकिन दूसरी पार्टी के अंदरूनी मामलों के बारे में अंट शंट कुछ भी बोल देना ही उनका एकमात्र काम रह गया है। इसी तर्ज पर गौतम भी अपनी पार्टी के बजाय कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर ‘ज्ञान’ बांट रहे थे।
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष के लिए खोज रही है जो उनकी विचारधारा से जुड़ा हुआ हो। कांग्रेस की विचारधारा सनातन धर्म को न मानना है और मंदिरों में कांग्रेस के नेता लड़कियों को छेड़ने के इरादे से पहुंचते हैं। यह उनकी विचारधारा है। गौतम ने यहां तक कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ऐसा एक व्यक्तित्व खोजा गया है जो रबर स्टांप के तौर पर काम करें, क्योंकि कांग्रेस तो कह चुकी है कि वह राम को नहीं मानती। उन्होंने लिखित रूप से कोर्ट में यह भी दिया है कि श्रीराम इस धरती पर कभी थे ही नहीं।
गौतम के इस अटपटे बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर महिला संगठन इसके विरोध में जुट गये हैंं। कांग्रेस नेताओं ने भी इस इस बयान के विरोध में मुहिम छेड़ दी है। हालांकि बवाल बढ़ने के बाद एक बार फिर गौतम ने कहा कि उनके बयान को विवादित किया जा रहा है। उन्होंने वही बात कही है जो पहले राहुल गांधी ने कही थी।
उनके इस विवादित बयान पर उत्तराखंड प्रोफेशनल कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुजाता पॉल और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने दुष्यंत के बयान पर आपत्ति जाहिर की है। साथ ही दुष्यंत और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गौतम को इसके लिए माफी मांगनी होगी। भाजपा और आरएसएस के नेता पहले से ही महिलाओं का अपमान करते आ रहे हैं, लेकिन भाजपा उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि इससे पहले भी पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। अंकिता हत्याकांड और अन्य ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply