Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत और दो घायल

उत्तराखंड : बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत और दो घायल

टिहरी। यहां घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर कांगडा के समीप एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या यूके 09 टीए 0111 मंगलवार रात को चमियाला से कांगड़ा बुकिंग में जा रही थी। कांगड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग-50 मीटर खाई में जा गिरा। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया, जहां एक घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले का विनोद सिंह पुत्र सावन सिंह (40) ग्राम कांगडा तहसील बालगंगा,
शिवराज सिंह पुत्र उमेद सिंह (30) और वासु पुत्र प्रेम सिंह (19) ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा बताये गये हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply