Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जुड़वां बच्चों की मां बनीं 46 साल की प्रीति जिंटा !

जुड़वां बच्चों की मां बनीं 46 साल की प्रीति जिंटा !

  • शादी के 5 साल बाद 46 साल की प्रीति जिंटा के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी से जन्मे बेटा-बेटी के बताये नाम

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र में मां बन गई हैं। प्रीति के घर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। प्रीति ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी के साथ आज की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर करना चाहती हूं। जेन और मैं बेहद खुश हैं और हमारा दिल आभार और प्यार से भरा हुआ है क्योंकि हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत कर रहे हैं।’
प्रीति ने इसके बाद लिखा, हम जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मैं डॉक्टर, नर्स और हमारी सरोगेट को इस खूबसूरत जर्नी के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार।
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिल्स में शादी की थी। यह शादी राजपूताना तरीके से हुई थी। शादी गुपचुप तरीके से हुई थी और इनकी वेडिंग फोटोज भी करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं। दोनों अमेरिका में रहते हैं। जीन पेशे से लॉस एंजिल्स में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। प्रीति ने 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ उनकी अंतिम फिल्म थी। करीब 20 साल प्रीति ने बॉलीवुड में राज किया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply