Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देव दीपावली पर 11 हजार दीयों से जगमगाएगी हरकी पैड़ी

देव दीपावली पर 11 हजार दीयों से जगमगाएगी हरकी पैड़ी

हरिद्वार। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कार्तिक पूर्णिमा पर आज श्रद्धालु आज व्रत कर रहे हैं जबकि शुक्रवार को गंगा स्नान व दान कर श्रद्धालु पुण्य प्राप्त करेंगे। गुरुवार को 12:05 पर शुरू होने वाली कार्तिक पूर्णिमा तिथि शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे तक रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का खास महत्व होता है। देव दीपावली के पावन पर्व पर मान्यता है कि इस दिन समस्त देवी देवता गंगा स्नान करते हैं। विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी में देव दीपावली का पर्व सदियों से आस्था के साथ मनाया जाता रहा है। वहीं पहली बार धर्मनगरी हरिद्वार में देव दीपावली पर दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। देव दीपावली पर्व पर हरकी पैड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा हरिद्वार गुरुवार शाम दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड गंगातट पर हजारों की संख्या में दीपक प्रज्ज्वलित कर भगवान विष्णु और समस्त देवताओं का पूजन और स्वागत किया जाएगा। तीर्थ पुरोहित हरकी पैड़ी पर ग्यारह हजार दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। परिषद में शामिल सभी अखाड़ों की ओर से अपने-अपने नजदीक के गंगाघाटों पर इस तरह का आयोजन करने को कहा गया है। 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग से देवता पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। इस बार पूर्णिमा पर गुरूवार को श्रद्धालु व्रत कर रहे है। स्नान, दान शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुनानक जन्मोत्सव भी इसी दिन मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ और ईश्वर की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य समेत कई धार्मिक कार्य विशेष फलदायी होते हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply