Saturday , May 30 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ान की धमकी मिली है। ये धमकी e-mail के जरिए दी गई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इससे पहले भी साउथ दिल्ली में कई स्कूलों में इस तरह के धमकी भरे मेल मिल चुके हैं। तजा मामला दिल्ली के पुष्प विहार स्थित अमृता स्कूल का है जहाँ आज मंगलवार को सुबह एक मेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया है।

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस और बम निरोधी दस्ता स्कूल पहुंचा और मामले की जांच कर रहा है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है और पुलिस स्कूल की जांच-पड़ताल चल रही है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply