Wednesday , February 11 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दिल्ली के मॉडल टाउन में गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका…

दिल्ली के मॉडल टाउन में गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका…

नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के महेंद्रू एन्क्लेव इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से अफरा-तफरा मच गई। कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन लोगों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि पुराने मकान की मरम्मत की जा रही थी, तभी दोपहर करीब 2.45 बजे मकान ढह गया। स्थानीय पुलिस और बचाव दल के अन्य सदस्यों की मदद से मलबे से तीन लोगों को निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी है, इसलिए बचाव अभियान जारी है।

दरअसल, मानसून के सीजन में दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में पिछले 2-3 दिनों में भारी बारिश की वजह से जल जमाव भी देखने को मिला है। ज्यादा बारिश होने के कारण कई जगह अंडरपास में पानी भर हुआ है और जगह-जगह ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …