Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी ब्रेकिंग न्यूजः दून-मसूरी रोड पर कार पलटी, 2 की मौत

मसूरी ब्रेकिंग न्यूजः दून-मसूरी रोड पर कार पलटी, 2 की मौत

  • 5 घायलों को 108 एंबुलैंस देहरादून अस्पताल में किया भर्ती

देहरादून। आज गुरुवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग कोलूखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार मसूरी से देहरादून जा रही थी। हादसे में कार में सवार 7 लोगों में से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलैंस की मदद से देहरादून कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मसूरी से सुबह के समय यह लोग वापस देहरादून आ रहे थे। कार अनियंत्रित हो गई और एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply