Sunday , September 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

मसूरी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने फोन पर घटना की जानकारी दी। टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि वे तीन लोग मसूरी गए थे। लौटते वक्त उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। दो लोग खाई में हैं।

एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में हुई। शवों को मोर्चरी कोरोनेशन भिजवाया गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …