Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन घायल

मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन घायल

देहरादून। मसूरी रोड पर शिखर फॉल के निकट एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती व एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान आयुष शर्मा(30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती(29) पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज सोलागढ़ रोड के रूप में हुई है।

वहीं, सागर नरूला(29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट(33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा(28) पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply