Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / हाथरस पीड़िता की गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या!

हाथरस पीड़िता की गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या!

  • बहुचर्चित हाथरस केस में सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट

हाथरस। हाथरस गैंगरेप केस के तीन माह बाद आज शुक्रवार को सीबीआई टीम ने चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोपी 19 साल की दलित युवती के साथ गैंगरेप करने तथा बाद में उसकी हत्या कर देने के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसी ने संदीप, लवकुश, रवि और रामू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप-हत्या की धाराओं के अलावा एससी/एसटी ऐक्ट की धाराएं भी लगाई हैं।
आरोपियों के वकील ने बताया कि हाथरस की स्थानीय अदालत ने मामले को संज्ञान में लिया है। गौरतलब है कि बीते 14 सितंबर को हाथरस की दलित युवती के साथ उच्च जाति के चार लोगों ने गैंगरेप किया था। युवती की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद कथित तौर पर परिवार की मंजूरी के बिना पुलिस ने आनन-फानन में युवती का दाह-संस्कार कर दिया था।
परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन विभाग का कहना है कि परिवार की मर्जी के बाद ही युवती का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में यूपी पुलिस के अलावा एसटीएफ ने भी जांच की। बाद में केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। एजेंसी मामले में आरोपियों संदीप, लवकुश, रामू और रवि की भूमिका की जांच में लगी है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में चारों पर गैंगरेप और उसके बाद हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के दौरान आरोपियों का कई तरह का फरेंसिक टेस्ट किया गया था। जांचकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों से भी बातचीत की, जहां गैंगरेप पीड़िता का इलाज कराया गया था। इस मामले को लेकर योगी सरकार को भी काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। यूपी पुलिस गैंगरेप थ्योरी खारिज करने के चलते भी लोगों के निशाने पर थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply