Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / एजुकेशन / सीबीएसई ने रद्द की 10वीं-12वीं की बचीं परीक्षाएं

सीबीएसई ने रद्द की 10वीं-12वीं की बचीं परीक्षाएं

  • इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में दी सूचना

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल के लिए 1 जुलाई से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बोर्ड ने अपने इस निर्णय की जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया है कि अब किस आधार पर विद्यार्थियों को अंक दिए जाएंगे और रिजल्ट तैयार किए जाएंगे।
बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स स्कूल में हुए पिछली तीन परीक्षाओं में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें कुछ महीने बाद होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने का भी विकल्प दिया जाएगा। विद्यार्थी चाहें तो इंप्रूवमेंट एग्जाम देकर अपना स्कोर बेहतर कर सकेंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply