Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली: खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

चमोली: खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

चमोली। गौचर के ऊपर दुआ कांडा मोटरमार्ग पर कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार कार में सवार चार व्यक्ति दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। सभी नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

वहीँ इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक ने गौचर अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। तीसरे घायल युवक की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीँ घटना में चौथे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। मृतकों में सौरभ पुत्र दिनेश सिंह, निवासी- ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह, निवासी- ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग,पवन पुत्र तारेंद्र सिंह, निवासी- सिन्द्रवाणी, तहसील कर्णप्रयाग। वहीँ घायल वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी- ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग शामिल हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply