Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / …तो कोरोना की वजह से रद्द नहीं हुई मोदी की रैली!

…तो कोरोना की वजह से रद्द नहीं हुई मोदी की रैली!

सियासत की शतरंज

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में चूक को बताया कारण, जिससे रद्द हुई मोदी की रैली
  • पंजाब पुलिस से मांगी रिपोर्ट, इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस पर साजिश का लगाया आरोप

चंडीगढ़। आज बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय का दावा है कि पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक हुई। मोदी के काफिले को करीब 15-20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा। जहां प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा रखा था। इसी वजह से मोदी फिरोजपुर रैली में जाने के बजाय वापस लौट गए।
हालांकि यह भी सामने आ रहा है कि फिरोजपुर रैली में बारिश की वजह से भीड़ नहीं जुटी थी और पंजाब में जगह-जगह भाजपा की रैली का विरोध हो रहा था। रैली में जा रहे भाजपा वर्करों को भी रोका गया। मोदी को 1 बजे रैली में पहुंचना था, लेकिन 2 बजे बताया गया कि पीएम रैली में नहीं आएंगे। इसके पीछे पहले खराब मौसम बताया गया।

उधर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली रद्द होने के बाद कई ट्वीट किए। लिखा- पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और उसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी कदर नहीं है। नड्डा ने आगे लिखा- जो सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात थी, वो थी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मसला। प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट में घुसने की इजाजत दी गई। जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को भरोसा दिया था कि रास्ता सुरक्षित है। मसला सुलझे या इस मुद्दे पर कोई बात हो पाए, इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन भी नहीं उठाया। कांग्रेस सरकार जो तरीके इस्तेमाल कर रही है, उन्हें देखकर लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा करने वाले को दुख होगा। पंजाब की कांग्रेस सरकार का यह रवैया काफी दुखदायी है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय स्मारक से 30 किमी पहले मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा था। वहां पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी। जिस वजह से पीएम वहां फंसे रहे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे बड़ी चूक माना है। यह भी पता चला है कि मोदी के सड़क मार्ग से गुजरने से पहले पंजाब पुलिस से क्लीयरेंस ली गई थी। इसके बावजूद रास्ते में प्रदर्शनकारियों की तरफ से रास्ता जाम मिला।
गृह मंत्रालय के अनुसार मोदी की सुरक्षा के लिए सड़क से गुजरते वक्त अतिरिक्त सुरक्षा होनी चाहिए थी लेकिन यहां ऐसा कोई बंदोबस्त नहीं किया गया था। इसकी वजह से पीएम को वापस बठिंडा लौटना पड़ा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक करार दिया है। इस बारे में पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। राज्य सरकार को कहा गया है कि इस मामले में जिम्मेदारी फिक्स कर सख्त एक्शन लिया जाए।
मोदी की फिरोजपुर में चुनावी रैली थी। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद वह पहली बार पंजाब आए थे। मौसम खराब होने की वजह से वह बठिंडा से सड़क मार्ग के जरिए फिरोजपुर जा रहे थे। इस दौरान उनके दौरे का भी विरोध हो रहा था। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बसों को रोका गया। जिसके बाद यह रैली रद्द कर दी गई। हालांकि इसमें पहले बारिश को वजह बताया गया, लेकिन मौसम के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी थी। अब इसके सुरक्षा चूक से जुड़े होने के कारण पंजाब सरकार के रवैये को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply