Friday , December 1 2023
Breaking News
Home / चर्चा में / Chandrayaan-3 : इसरो ने की चंद्रयान पर क्विज की शुरुआत, जीतने वाले को मिलेगा इतने लाख रुपये का इनाम

Chandrayaan-3 : इसरो ने की चंद्रयान पर क्विज की शुरुआत, जीतने वाले को मिलेगा इतने लाख रुपये का इनाम

Chandrayaan-3 MahaQuiz। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन पर महाक्विज की शुरुआत की है। इस क्विज में सभी भारतीय हिस्सा ले सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष की इस अद्भुत यात्रा को सलाम करते हुए MyGov India ने चंद्रयान-3 महाक्वीज का आयोजन किया है। चंद्रमा के चमत्कारों का पता लगाने और विज्ञान और खोज के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए इस क्वीज का आयोजन किया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और MyGov India ने चंद्रयान-3 महाक्वीज को लेकर X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की है। सभी भारतीय नागरिक https://isroquiz.mygov.in लिंक पर जाकर चंद्रयान-3 महाक्वीज में भाग ले सकते है। बता दें कि चंद्रयान-3 महाक्वीज लाइव हो चुका है और अब आप भी इसमें पार्टिसिपेट कर अपने जीके (General Knowledge) को टेस्ट कर सकते है।

इसरो द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 महाक्वीज जीतने वाले विजेता को 1 लाख रुपये का इनाम मिल सकता है। वहीं, MyGov India ने चंद्रयान 3 महाक्वीज में कैसे भाग लेना है, इसको लेकर एक वीडियो शेयर की है। यह एक ट्यूटोरियल वीडियो है, जिसमें चंद्रयान 3 महाक्वीज में भाग लेने और इसे कैसे खेलना है, को लेकर स्टेप में निर्देश जारी किए गए है।

प्रथम विजेता को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

2. दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 75 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।

3. तीसरे विजेता प्रतिभागी को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

4. इसके बाद 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को दो-दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

5. इसके बाद अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

Assembly Election 2023: वोटर कार्ड गुम होने पर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानिए प्रक्रिया…

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर …

Leave a Reply