Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरदा बोले- हमारी तरफ से चारधाम देवस्थानम बोर्ड आज भी भंग और कल भी!

हरदा बोले- हमारी तरफ से चारधाम देवस्थानम बोर्ड आज भी भंग और कल भी!

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारी तरफ से देवस्थानम बोर्ड आज भी भंग और कल भी। इसमें चाहे वह अभी भंग हो जाए या सरकार बनने के बाद हमें उसे भंग करना पड़े। हमारी तरफ से देवस्थानम बोर्ड भंग हो चुका है।
रविवार को भेल के सेक्टर चार स्थित सामुदायिक केंद्र में कांग्रेस महिला नेता किरण सिंह के संयोजन में पूर्वांचल समाज की ओर से छठ पर्व पर आयोजित महोत्सव में हरीश ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी करते हुए छठ पूजा अवकाश को समाप्त कर दिया है। लोगों को सरकार से अवकाश की मांग करनी चाहिए। कांग्रेस की सरकार आने पर छठ और करवाचौथ पर्व का अवकाश घोषित किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply