Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने जन्मदिन की बधाई दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने जन्मदिन की बधाई दी

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा चार धाम यात्रा पुनः शुरू किये जाने के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की तथा उनका आभार भी व्यक्त किया।


      मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा का उत्तराखंड के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है । हर वर्ष देश-विदेश के लाखों लोगों को इस यात्रा की प्रतीक्षा रहती है । सरकार कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और सुगम चार धाम यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है। इस यात्रा के प्रारंभ होने से स्थानीय पर्यटन और परिवहन व्यवसायियों सहित पूरे प्रदेश को लाभ होगा।


      इस अवसर पर श्री उमेश सती, श्री विजय सती, श्री विपिन जोशी, श्री नरेश सुन्दरियाल आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply