Sunday , June 8 2025
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / Chardham Yatra 2025: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की मौत

Chardham Yatra 2025: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यात्रा शुरू होने के बाद यमुनोत्री धाम जा रही एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई।

मिलीं जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची में अचानक बेहोशी हालत में गिर गई, जिसे पुलिस एवं परिजनों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर अपने परिजनों के साथ सुबह यमुनोत्री धाम जा रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजनों द्वारा जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस दी गई। बता दें यात्रा शुरू होने के बाद ये पहली मौत है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …