Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून की पेयजल योजनाओं के लिये सीएम ने स्वीकृत किये 4.65 करोड़

देहरादून की पेयजल योजनाओं के लिये सीएम ने स्वीकृत किये 4.65 करोड़

देहरादून। राजधानी की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के नगर निगम वार्ड संख्या- 68 एवं 99 के अन्तर्गत विभिन्न मोहल्लों में पेयजल लाइन बिछाने हेतु अवशेष 03 करोड़ 65 लाख 49 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा डांडा लखौण्ड एवं तरला नागल क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के लिये भी एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए इन क्षेत्रों की पेयजल समस्या का समाधान होगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply