Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / उत्तराखंड ने 25वें वर्ष में किया प्रवेश,’देवभूमि रजत उत्सव’ पर सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड ने 25वें वर्ष में किया प्रवेश,’देवभूमि रजत उत्सव’ पर सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून। आज उत्तराखंड का स्थापना दिवस है। 9 नवंबर 2000 को उत्तरप्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड अलग राज्य बना था। आज उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूरे करके 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई:- ‘समस्त प्रदेशवासियों को ‘देवभूमि रजत उत्सव’ के रूप में मनाए जा रहे उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन 24 वर्षों में प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए विशेष पहचान बनाई है।

हमारी डबल इंजन सरकार के प्रयासों और आप सभी प्रदेशवासियों के सहयोग का ही परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। विशेषकर, राज्य के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं।

हम “संकल्प से सिद्धि, प्रगति संग समृद्धि” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आइए, स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें और उन्नत, सशक्त एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …