Thursday , September 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण, बोले-यातायात न हो बाधित, अलर्ट रहे अधिकारी

सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण, बोले-यातायात न हो बाधित, अलर्ट रहे अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की ओर से जारी किए भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद औचक निरीक्षण के लिए राज्य आपदा परिचालन केन्द्र पहुंचे। राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि वो खुद जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें. साथ ही नदियों के जलस्तर पर नियमित निगरानी बनाये रखने को भी मुख्यमंत्री धामी ने कहा।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून जिले से फोन के जरिए बातचीत कर बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, विद्युत और पेयजल की उपलब्धता तथा जलभराव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि भारी बारिश के चलते यातायात बाधित न हो, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में जल्द से जल्द खुलवाया जाये। जल भराव की स्थिति में निकासी की उचित व्यवस्था रखी जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों के जल स्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, अत्यधिक बारिश एवं आपदा ग्रस्त वाले इलाकों को लेकर विशेष नज़र बनाए रखें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए, साथ ही रिस्पांस टाईम कम से कम रखने पर जोर दिया जाए।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply