Wednesday , September 9 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / शिक्षक दिवस पर सीएम धामी की ये बड़ी घोषणा, इन शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी की ये बड़ी घोषणा, इन शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के मौके पर राजभवन में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना दी। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पुरस्कार की धनराशि 10 हजार थी, जिसे अब बढाकर 20 हजार कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही हम शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी का समावेश करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के उत्थान के लिए भी हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।

 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply