Saturday , April 25 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पं. पंत को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, कुशल प्रशासक, और समाजसेवी के रूप में स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply