सूचना विभाग में कार्यरत फोटोग्राफर देवेंद्र के पिता के निधन पर सीएम ने जताया दुख
team HNI
September 23, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
107 Views
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो में कार्यरत सूचना विभाग के फोटोग्राफर देवेन्द्र रावत के पिता भीम सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत, सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना डाॅ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक सूचना अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक एवं प्रभारी मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो रवि बिजारनियां, विशेष कार्याधिकारी सूचना मलकेश्वर प्रसाद कैलखुरी आदि ने दुख व्यक्त किया है।
2020-09-23