Tuesday , April 16 2024
Breaking News
Home / Guest Blog / मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

नैनीताल। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत वीरवार शाम हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हैलीपेड पहुंचने पर मुख्यमंत्री रावत का विधायक बंशीधर भगत, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. ओपीएस नेगी आदि ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री रावत ने इसके बाद एफटीआई सभागार मंे पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर बैठक में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, राजेन्द्र सिह बिष्ट, गोपाल रावत, साकेत अग्रवाल, अनिल कपूर डब्बू, मनोज जोशी, सुरेश तिवारी, योगेश रजवार, रविन्द्र क्वीरा, प्रमोद बोरा, खीम सिह बिष्ट, रवि क्वीरा, नीरज बिष्ट, प्रताप बिष्ट, सचिन साह, प्रदीप जनोटी, लक्ष्मण खाती,हरीश आर्या, मुकेश बोरा, चतुर सिह बोरा, आलम सिह नदगली, राहुल झिगरन, चन्दन बिष्ट, गोविन्द ताकुली, जगदीश बिष्ट, विरेन्द्र बिष्ट, हरीश नेगी आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

Election 2024: पीएम मोदी इस दिन उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित

देहरादून। उत्तराखंड में पहले चरण के साथ ही 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के …

Leave a Reply