देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कचहरी, उत्तराखंड के शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक काला अध्याय भी जुड़ा। जब राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे लोगों पर रामपुर तिराहा में इन आन्दोनकारियों पर बर्बरता पूर्वक अत्याचार किया गया।
त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य बना। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का विकास हो इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।