समकालीन अंतरराष्ट्रीय संबंध पुस्तक का विमोचन
team HNI
October 16, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
160 Views
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विवेक ओझा द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘समकालीन अन्तराष्ट्रीय सम्बन्ध‘‘ पुस्तक का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध एवं उसके विभिन्न आयामों के साथ ही देश की विदेश नीति से सम्बन्धित सिद्धान्त एवं विश्वव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण संदर्भों को लेखक द्वारा पुस्तक में समाहित किया है। उन्होंने पुस्तक को विश्वविद्यालय, प्रतियोगी परिक्षाओं एवं शोधार्थियों के लिये उपयोगी बताया। पुस्तक के लेखक विवेक ओझा ने बताया कि समकालीन अन्तराष्ट्रीय सम्बन्धों के साथ ही विदेश नीति एवं अन्य समसामायिक विषयों का इसमें समावेश किया गया है।
2020-10-16