Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर का चुनावी रण तैयार, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें किसे मिलीं जिम्मेदारी

बागेश्वर का चुनावी रण तैयार, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें किसे मिलीं जिम्मेदारी

देहरादून। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने रण तैयार कर लिया है। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूर्व मुख्यमंत्री और तमाम दिग्गज शामिल हैं। तो वहीं, कांग्रेस ने भी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र यादव समेत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की श्रेणी में शामिल किया है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के रोमांचक रहने की स्थिति बन रही है।

स्टार प्रचारकों की सूची…

मनोज तिवारी, बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, रुद्रपुर से विधायक तिलक राज बेहड़, विधायक ममता राकेश, विधायक हरीश धामी, विधायक फुरकान अहमद, विधायक मयूख महर, विधायक आदेश चौहान, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक भुवनचंद्र कापड़ी, गोपाल राणा, खुशहाल सिंह अधिकारी, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक रवि बहादुर, हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश और हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

ये नेता करेंगे जनसभाएं…

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, गणेश गोदयाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा बागेश्वर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

ये प्रत्याशी करेंगे समर्थन में प्रचार…

गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवान, रणजीत सिंह रावत, जीतराम, महेंद्र सिंह पाल, ललित फर्स्वाण, प्रकाश जोशी, दर्शन लाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर, कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित और सोशल मीडिया प्रभारी विकास नेगी भी बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में स्टार प्रचारकों की भूमिका अदा करेंगे।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply