Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोरोना से 15 लोगों की मौत

कोरोना से 15 लोगों की मौत

  • 508 कोरोना पाॅजीटिव मरीज मिले रिकवरी दर 90.03 प्रतिशत पहुंचा

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर तेजी फैल रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 580 नए लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 24 घंटों के भीतर 15 कोरोना पॉजिटिव लोग की मौत हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 85269 पहुंच गया है। हालांकि राज्य में अब तक 76770 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 90.03 प्रतिशत पहुंचा गया है।
अब तक कुल 1399 कोरोना पॉजिटिव लोगों की जान जा चुकी है।
अब तक कुल 1501141 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अभी कुल 17979 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
शुक्रवार को कुल 18579 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आज की जिलेवार रिपोर्ट
देहरादून – 156, नैनीताल -127, पिथौरागढ़ -73, हरिद्वार -52, यूएसनगर -32, चंपावत -22,
चमोली -20, उत्तरकाशी -20, पौड़ी -20,
बागेश्वर -19, अल्मोड़ा -17, टिहरी -13,
रुद्रप्रयाग -9 पाॅजीटिव मरीज पाए गए।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply