Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कोरोना प्रकोपः एमपी में दो दिन के लिए लाॅकडाउन

कोरोना प्रकोपः एमपी में दो दिन के लिए लाॅकडाउन

  • सीएम ने दिए आदेश, मंगलवार को खुलेंगे बाजार

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर विस्फोटक होती जा रही है। एक दिन में यहां पर महामारी रोकने के लिए राज्य सरकार ने सभी शहरी इलाकों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। इससे पहले शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लागू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने गुरुवार को कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में दो दिन तक सबकुछ बंद करने का फैसला किया गया है। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि वह कभी नहीं चाहते कि राज्य में पूर्ण बंदी लागू हो, लेकिन बेकाबू हालात के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply