Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून : शुक्रवार से सख्ती के लिये हो जायें तैयार!

दून : शुक्रवार से सख्ती के लिये हो जायें तैयार!

देहरादून। राजधानी में शुक्रवार से कोविड-19 के नियम सख्ती से लागू होंगे। अब तक प्रशासन और पुलिस के हरिद्वार कुंभ में व्यस्त होने के कारण जिले में कोविड सुरक्षा की व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही थी, लेकिन अब मुख्य शाही स्नान के बाद अधिकारियों और पुलिस का लौटना शुरू हो गया है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ रही है। ज्यादातर लोग कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने में भी हीलाहवाली की जा रही है। इसके कारण अन्य लोगों को भी खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू में भी बहुत ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही है। लेकिन शुक्रवार से इसमें सख्ती की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply