Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / चीन के हेबेई प्रांत में फिर से लॉकडाउन, टोकियो में इमरजेंसी

चीन के हेबेई प्रांत में फिर से लॉकडाउन, टोकियो में इमरजेंसी

बीजिंग। चीन में फिर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। चीन के हेबेई प्रांत में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। जापान की राजधानी टोकियो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है। चीन में पांच महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। वहां मरने वालों की संख्या 4,634 हो गई है। राजधानी बीजिंग से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply