Sunday , April 14 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / डब्ल्यूएचओ का ऐलान- दुनिया में ‘तीसरी लहर’ शुरू!

डब्ल्यूएचओ का ऐलान- दुनिया में ‘तीसरी लहर’ शुरू!

जिसका डर था, वही हो रहा

  • यूबीएस सिक्योरिटीज ने दी चेतावनी- डेल्टा वैरिएंट की वजह से भारत पर मंडराया तीसरी लहर का खतरा
  • साउथ ईस्ट एशिया रीजन में मौतों के मामले में भारत सबसे आगे, यहां बीते हफ्ते 6 हजार नई मौतें दर्ज

जिनेवा/नई दिल्ली। अब फिर आशंकाओं और दावों के बीच भारत में कोरोना की तीसरी लहर करीब दिखाई दे रही है। एक विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने आगाह किया है कि डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों और वायरस के म्यूटेट होने से देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जल्द सच में बदल सकती है। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने का ऐलान कर दिया है। संगठन के चीफ डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने बुधवार को देशों को चेतावनी दी कि वे कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती फेज में आ चुके हैं।
10 हफ्ते की गिरावट के बाद मौतें फिर बढ़ीं : यूएन न्यूज के मुताबिक हेल्थ एक्सपर्ट ने कोरोना के मामलों और मौतों में हाल में हुई बढ़ोतरी पर अलार्म बजा दिया है। यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में वैक्सीनेशन कवरेज बढ़ने से इनमें गिरावट आई थी। यूनाइटेड नेशंस की मीडिया विंग का कहना है कि दुनियाभर में लगातार चौथे हफ्ते कोरोना के मामलों में बढ़त दर्ज की गई है। 10 हफ्ते की गिरावट के बाद मौतें भी दोबारा बढ़ने लगी हैं।
डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा कि वायरस लगातार खुद में बदलाव कर रहा है। इसके साथ ही यह ज्यादा संक्रामक होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेल्टा वैरिएंट अब 111 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है। यह जल्द ही पूरी दुनिया में भी फैल सकता है। वायरस का अल्फा वैरिएंट 178 देशों में, बीटा 123 देशों में और गामा 75 देशों में मिल चुका है।
अमेरिका में 67% और स्पेन में 61% मामले बढ़े : दुनिया में सबसे ज्यादा नए केस ब्राजील में मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों में इनकी संख्या 57 हजार से ज्यादा रही। पिछले हफ्ते यहां 3.49 लाख केस मिले। हालांकि यहां नए मामलों में 14% की गिरावट आई है। इसी दौरान इंडोनेशिया में 45%, ब्रिटेन में 28%, अमेरिका में 67%, स्पेन में 61% तक मामले बढ़े हैं। साउथ ईस्ट एशिया रीजन में मौतों के मामले में भारत सबसे आगे है। यहां 6 हजार नई मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद इंडानेशिया और बांग्लादेश हैं। इंडोनेशिया में बच्चों को तीसरी लहर के असर से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। भारत में अब तक बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी नहीं है।
भारत में पाबंदियों में छूट से जोखिम बढ़ा : न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की चीफ इकोनॉमिस्ट तन्वी गुप्ता जैन ने कहा है कि कई राज्य पाबंदियों में ढील दे रहे हैं, बाजार खुल रहे हैं। इस वजह से तीसरी लहर का जोखिम और ज्यादा हो गया है। देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी धीमी पड़ने लगी है। यूबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक पहले भारत में औसतन 40 लाख डोज हर दिन लगाए जा रहे थे। अब यह संख्या 34 लाख तक आ गई है। यह स्थिति इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि अब 45% केस ग्रामीण इलाकों में सामने आ रहे हैं।
20% जिलों में दूसरी लहर खत्म नहीं, तीसरी लहर की आहट : तन्वी गुप्ता जैन ने बुधवार को बताया कि देश के ज्यादातर केस 20% जिलों में मिल रहे हैं। यहां दूसरी लहर का ही असर खत्म नहीं हुआ है और तीसरी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। इकोनॉमिक पॉइंटर सामान्य हो रहे हैं, लेकिन ये अब भी मिले-जुले नतीजे दिखा रहे हैं। ट्रेन और एयर पैसेंजर की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं यूबीएस इंडिया एक्टिविटी इंडीकेटर के मुताबिक टोल कलेक्शन अब भी पहले की स्तर से नीचे हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply